कैंची धाम: सामान्य दिनों में सुलभ हों शिला दर्शन, 15 जून के मेले में दोपहिया वाहनों पर न लगे रोक- युवा नेता शुभम पाठक ने मुख्यमंत्री से की मांग

ख़बर शेयर करें

 

कैंची धाम: सामान्य दिनों में सुलभ हों शिला दर्शन, 15 जून के मेले में दोपहिया वाहनों पर न लगे रोक- युवा नेता शुभम पाठक ने मुख्यमंत्री से की मांग
शैल शक्ति ब्यूरो
देहरादून/नैनीताल: विश्वविख्यात कैंची धाम में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, युवा नेता शुभम पाठक ने सोमवार को उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों की सहूलियत से जुड़े दो अहम मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखे।
मुख्यमंत्री से वार्ता करते हुए शुभम पाठक ने निवेदन किया कि कैंची धाम मंदिर प्रांगण में स्थित पवित्र ‘शिला’ के दर्शन सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं के लिए सुलभ कराए जाने चाहिए। उन्होंने अवगत कराया कि देश-विदेश से आने वाले कई श्रद्धालु पवित्र शिला के दर्शन करना चाहते हैं, अतः सामान्य दिनों में भी इसके दर्शन की व्यवस्था होने से भक्तों को आत्मिक शांति प्राप्त होगी
इसके साथ ही, आगामी 15 जून को कैंची धाम में आयोजित होने वाले विशाल वार्षिक स्थापना दिवस मेले को लेकर भी युवा नेता ने यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। शुभम पाठक ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले वर्ष मेले के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा काठगोदाम, भीमताल और अन्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया वाहनों को काफी पहले ही रोक दिया गया था। इस व्यवस्था से न केवल दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी शारीरिक और मानसिक असुविधा का सामना करना पड़ा था, बल्कि मेले में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।
उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि इस वर्ष 15 जून के मेले में दोपहिया वाहनों को इस तरह बैरिकेडिंग लगाकर न रोका जाए। इसके बजाय, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को इस प्रकार सुदृढ़ किया जाए कि श्रद्धालु बिना किसी अनावश्यक बाधा के सुगमता से बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच सकें।
युवा नेता शुभम पाठक के इस जनहितैषी कदम की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा भी सराहना की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि शासन-प्रशासन 15 जून के महामेले से पूर्व इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नागेश्वर महादेव मंदिर में जब गूंजी नैमिषारण्य की दिव्य वाणी: अयोध्या के महंत भी खिंचे चले आए, जानिए तीसरे दिन का वह आध्यात्मिक रहस्य जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad