श्रमिक नेता देवकी नन्दन सुयाल का निधन सर्वत्र शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के श्रमिक नेता वं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल का निधन हो गया है उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में सर्वत्र शोक की लहर छा गयी है विगत दिवस ब्रेन हेमरेज होने के चलते गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया था , जहां से उन्हें कल वापस हल्द्वानी अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया जहां आज सांय लगभग चार बजे उनका निधन हो गया
हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र लगभग 70 वर्ष का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था। बाद में उनके परिजन उन्हें हल्द्वानी शुशीला तिवारी अस्पताल ले आये जहाँ आज सांय लगभग चार बजे उन्होने अन्तिम साँस ली उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है

वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली ने कहा कि उनके निधन से जो अपूर्णीय क्षति हुई है वह वेहद दुःखद है
विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष थे, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे , उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है, डीएन सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे । उनका अंतिम संस्कार कल चित्राशिला घाट पर किया जाऐगा

यह भी पढ़ें 👉  अगर आप डांडिया और गरबा खेलने का रखते है शौक तो तैयार

उनके असामयिक निधन पर सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ विजय कॉल, उपाध्यक्ष एवं एचआर हेड डॉ अरुण पांडे, महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, एसके बाजपेई, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद्र पंत, सरदार गुरदीप सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह रजवार, जीवन कबडवाल, धन सिंह बिष्ट, रविशंकर तिवारी, हेमंत नरूला समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं सेंचुरी पेपर मिल के अधिकारियों तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad