लालकुआँ: सांसद अजय भट्ट ने सपत्नीक माँ अवंतिका मंदिर पहुंचकर किया पावन पुस्तक का पूजन, प्रकाशक मंडल को दी बधाई
लालकुआँ संसदीय क्षेत्र नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने बीते दिनों लालकुआँ स्थित सुप्रसिद्ध माँ अवंतिका मंदिर में सपत्नीक पहुंचकर ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ अवंतिका के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विशेष पूजा-अर्चना के बाद सांसद अजय भट्ट ने इस धार्मिक पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए लेखक और प्रकाशक मंडल की सराहना की। उन्होंने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक माँ अवंतिका की महिमा और मंदिर के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस दौरान मंदिर के मुख्य आचार्य पण्डित चन्द्रशेखर जोशी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुस्तक का पूजन संपन्न कराया। सांसद के मंदिर आगमन और पुस्तक पूजन के इस गरिमामयी अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने उनका और उनकी धर्मपत्नी का विशेष आभार जताया। इस मौके पर गोपाल दत्त जोशी सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
