व्यापारियों की मजबूत आवाज बनकर उभरीं मीना रावत, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए फिर ठोकी ताल

ख़बर शेयर करें

 

व्यापारी एकता जिंदाबाद” के संकल्प के साथ लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में दोबारा उतरीं मैदान में

लालकुआं।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, लालकुआं के आगामी चुनावों को लेकर व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में निवर्तमान महिला उपाध्यक्ष मीना रावत ने एक बार फिर महिला उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। “एक बार फिर से आपकी सेवा में” के संदेश के साथ उन्होंने व्यापारियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

समाजशास्त्र विषय में डबल स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त मीना रावत अपने सरल व्यवहार, सक्रिय कार्यशैली और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण के कारण व्यापारियों के बीच एक मजबूत पहचान रखती हैं। निवर्तमान महिला उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने व्यापार मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

मीना रावत ने चुनाव प्रचार के दौरान “व्यापारी एकता जिंदाबाद” और “जय व्यापार, जय व्यापारी” का उद्घोष करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और अधिकारों की रक्षा के लिए वह हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की मजबूती ही स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती है और व्यापारियों की आवाज को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि—

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

 “आपका सहयोग ही मेरा संकल्प है। व्यापारियों के विश्वास और समर्थन से ही सेवा का यह सफर आगे बढ़ेगा।”

मीना रावत लगातार व्यापारियों के बीच जनसंपर्क कर रही हैं और उन्हें व्यापक समर्थन भी मिल रहा है। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और व्यापारी वर्ग इस चुनाव को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad