जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिखे सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी आवास पर सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं

ख़बर शेयर करें

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिखे सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी आवास पर सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं

हल्द्वानी।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद अजय भट्ट ने सभी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  16 साल की विरासत, अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाओं का धमाल; पंखुड़ियां सीजन-16 का बिगुल

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता है तथा केंद्र एवं राज्य सरकार आमजन के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  "दलित प्रेम का ढोंग बंद करे कांग्रेस, पहले अपने गिरेबान में झांके": तरुण पंत का तीखा हमला

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवाद और सक्रिय प्रयास भी आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad