सांसद अजय भट्ट ने सपरिवार किए प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन, देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मांगी मन्नत

ख़बर शेयर करें

 

सांसद अजय भट्ट ने सपरिवार किए प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन, देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मांगी मन्नत
अयोध्या/लालकुआँ
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट ने आज सपरिवार प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम पहुंचकर श्री रामलला के दिव्य दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त किया। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए और बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिव्य भव्य मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन कर सांसद अजय भट्ट अत्यंत भावविभोर और अभिभूत नजर आए।
इस पावन और ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से समस्त देश और उत्तराखंड प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की मंगल प्रार्थना की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। भगवान राम के पावन आदर्श और उनका मर्यादित जीवन हमें हमेशा धर्म, सत्य, न्याय और जनसेवा के मार्ग पर निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस दर्शन लाभ के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अलौकिक और दिव्य क्षण की अनुभूति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में आधी रात का सनसनीखेज खेल: दिल्ली में था परिवार और इधर बंद घर में जो हुआ उसने उड़ा दिए सबके होश!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad