उत्तराखंड की पावन संस्कृति को सहेज रही ‘टीम घुघुति जागर’, नीरज सुयाल ने की सराहना

ख़बर शेयर करें

युवा समाजसेवी नीरज सुयाल ने प्रसिद्ध लोक कलाकार राजेन्द्र प्रसाद से की मुलाकात, टीम के शानदार कार्यों को सराहा।
हल्द्वानी/उत्तराखंड की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में ‘टीम घुघुति जागर’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हाल ही में, क्षेत्र के युवा समाजसेवी नीरज सुयाल ने टीम के प्रसिद्ध लोक कलाकार राजेन्द्र प्रसाद से विशेष मुलाकात की और पहाड़ की संस्कृति को लेकर उनके योगदान पर चर्चा की।
मुलाकात के पश्चात अपने अनुभव साझा करते हुए नीरज सुयाल ने कहा कि लोक कलाकार राजेन्द्र प्रसाद की सुरीली आवाज में उत्तराखंड की पावन संस्कृति की असल महक महसूस होती है।
उन्होंने टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘टीम घुघुति जागर’ पहाड़ की पावन संस्कृति और समृद्ध विरासत को बचाने के लिए धरातल पर शानदार कार्य कर रही है। टीम से जुड़े सभी कलाकार बेहद उत्कृष्ट हैं और अपनी कला के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ रहे हैं।
नीरज सुयाल ने इस सांस्कृतिक टीम के प्रयासों को समाज के लिए एक प्रेरणादायी कदम बताया और सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।