कालाढूंगी में पेयजल संकट पर मुखर हुए नीरज तिवारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिलकर “हर घर जल-हर घर नल” योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की उठाई मांग

ख़बर शेयर करें

 

कालाढूंगी, 16 मई 2026।
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आज भी अनेक गांवों और क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था न होना जनमानस के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेंस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से भेंट कर क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग उठाई।

जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान नीरज तिवारी ने जनहित का हवाला देते हुए कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक “हर घर जल, हर घर नल” योजना के अंतर्गत शीघ्र एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता से लोगों का वंचित रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और संबंधित विभागों को इस दिशा में तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

नीरज तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र के गांवों, वार्डों और दूरस्थ इलाकों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज़ को वे निरंतर मजबूती के साथ उठाते रहेंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।