व्यापारी नेता नन्दन सिंह राणा के जन्मदिन पर माँ अवंतिका मंदिर समिति ने मंगल पट्टिका पहनाकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

 

व्यापारी नेता नन्दन सिंह राणा के जन्मदिन पर माँ अवंतिका मंदिर समिति ने मंगल पट्टिका पहनाकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं
लालकुआँ। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री नन्दन सिंह राणा के जन्म दिवस के अवसर पर आज क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। इस खास मौके पर माँ अवंतिका मंदिर समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महामंत्री नन्दन सिंह राणा को मंगल पट्टिका पहनाई और माँ अवंतिका के चरणों में प्रार्थना करते हुए उनके यशस्वी, मंगलमयी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नन्दन सिंह राणा ने कहा कि माँ अवंतिका की सेवा में वे सदैव समर्पित हैं और माँ के चरणों में उनकी गहरी आस्था है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वे माँ की कृपा से व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे और व्यापारियों के हक की लड़ाई में हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से माँ अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, राधे राधे समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, कुन्दन सिंह कनवाल, रौनक कनवाल नारायण सिंह बिष्ट, दीपू नयाल और गोपाल दत्त जोशी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने नन्दन सिंह राणा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।