विश्व कल्याणार्थ श्रीमद्भागवत कथा एवं विष्णु सहस्रनाम यज्ञ का आयोजन 5 से 12 जून तक

ख़बर शेयर करें

विश्व कल्याणार्थ श्रीमद्भागवत कथा एवं विष्णु सहस्रनाम यज्ञ का आयोजन 5 से 12 जून तक

हल्द्वानी। श्री गिरिजा देवी सनातन सेवा समिति, हल्द्वानी-नैनीताल एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से विश्व कल्याण की भावना को समर्पित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु सहस्रनाम पाठ यज्ञ का आयोजन आगामी 5 जून से 12 जून 2026 तक श्री दत्तात्रेय आश्रम, रामपुर रोड, हल्द्वानी में किया जाएगा। यह आयोजन श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी परेश यति महाराज की अध्यक्षता में संपन्न होगा।

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक प्रोफेसर डॉ. एस.डी. तिवारी ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक प्रसिद्ध विद्वान एवं कथावाचक डॉ. नवीन चन्द्र जोशी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

स्थानीय संयोजक एवं समाजसेवी मोहन पाठक ने कहा कि यह यज्ञ सर्वजन कल्याण और विश्व शांति की भावना से आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा मानव मात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

समिति के सदस्य एवं व्यापारी नेता हर्षवर्धन पाण्डेय ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिवस 5 जून को मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगी।

उन्होंने बताया कि यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती तुलसी बिष्ट एवं श्री पान सिंह बिष्ट प्रतिदिन हवन-यज्ञ का संचालन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी परेश यति महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव कल्याण की भावना से आयोजित इस पुण्य अनुष्ठान में दर्शन, श्रवण एवं पूजन कर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।

पत्रकार वार्ता में पंडित हेम चन्द्र जोशी शास्त्री, आचार्य प्रमोद कुमार जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad