स्व० श्री बाला दत्त दुम्का जी का पीपलपानी संस्कार 28 अगस्त को दुम्काबंगर में होगा संपन्न

ख़बर शेयर करें

 

​हल्दूचौड़ (नैनीताल)।

हल्दूचौड़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तित्व स्व० श्री बाला दत्त दुम्का जी का गत 17 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  घने जंगलों में पहरा देता था साक्षात सिंह! क्या है लालकुआं के इस चमत्कारी अवंतिका धाम का अनसुलझा रहस्य?

​पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मशांति हेतु पीपलपानी संस्कार एवं ब्रह्मभोज का आयोजन आगामी 28 अगस्त 2026 (दिन शुक्रवार) को दोपहर 12:00 बजे उनके पैतृक निवास स्थान दुम्काबंगर (उमापति), हल्दूचौड़ (नैनीताल) में विधि-विधान पूर्वक संपन्न किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई रफ्तार: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेलवे महाप्रबंधक से की अहम वार्ता

​दिवंगत स्व० श्री बाला दत्त दुम्का जी अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती नन्दी देवी, पुत्र श्री कैलाश चन्द्र दुम्का (पूर्व ग्राम प्रधान एवं अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी – हल्दूचौड़), पुत्रवधू श्रीमती रेखा दुम्का, कनिष्ठ पुत्र श्री हेम चन्द्र दुम्का, पुत्रवधू श्रीमती लीला दुम्का सहित नाती-पोतों व भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से नहीं मिला ठोस आश्वासन, अब हल्द्वानी में महारैली की तैयारी! यूकेडी ने भी दिया समर्थन

​शोकाकुल परिजनों ने समस्त इष्ट-मित्रों, संबंधियों एवं शुभचिंतकों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने तथा ब्रह्मभोज का प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad