सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रथम स्थापन दिवस पर सांस्कृतिक संध्या एंव सम्मान समारोह में भारत सरकार केंद्रीय रक्षा मंत्री एंव पर्यटन राज्य अजयभटृ मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।
शहर के प्रतिष्ठित सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू शरण और सचिव धीरज शरण ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
आपको बताते चलें कि हल्द्वानी क्षेत्र में सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट जनहित के मुद्दों को लेकर क्षेत्र में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू शरण महिलाओं को आत्म सम्मान से जीवन जीने की कला भी सिखा रही हैं। उनका मानना है कि यदि समाज में हर वर्ग की महिलाओं का स्तर ऊंचा होगा तो निश्चित ही इससे पूरा देश गौरवान्वित होगा।
ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर रेनू शरण कुमाऊं मंडल के फॉरेंसिक लैब के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर दयाल शरण की धर्मपत्नी हैं। डॉक्टर दयाल शरण पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। और उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मानों से पुरस्कृत भी किया जा चुका है।
कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उन्मुक्त कंठ से डॉक्टर दयाल शरण और रेनू शरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दयाल शरण ने अपने क्षेत्र में लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, तो वहीं उनकी धर्मपत्नी महिला उत्थान के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस परिवार से उनका पुराना संबंध रहा है।
इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस तरह से सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट महिला उत्थान में काम कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दयाल शरण को पूरा उत्तराखंड जानता है, उन्होंने अपनी बेहतर सेवा से प्रदेश में एक नया मुकाम हासिल किया है। तो वहीं उनके परिवार के लोग इस ट्रस्ट के माध्यम से समाज हित में बड़ा काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में उनके लिए समाज हित की पहल को लेकर कोई काम होगा तो वह इस ट्रस्ट के साथ खड़े रहेंगे।
इधर प्रथम सत्र में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे गदरपुर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने शरण दम्पति को शुभकामनाएं प्रेषित कीं, तो वही जनपद उधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष पति सुरेश गंगवार ने भी शरण परिवार को शुभकामनाएं दी।
सरबती देवी ट्रस्ट के एक वर्ष पूरे होने पर कुमाऊं मंडल के कई प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें उत्तराखंड के युवा उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, हल्द्वानी से कई वरिष्ठ डॉक्टर , पत्रकार और ट्रस्ट के पदाधिकारियों, को शॉल, मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए गए। यहां
कार्यक्रम का संचालन- रिम्पी बिष्ट व प्रदीप उपाध्याय ने किया। जबकि लोक गायक उत्तराखंडी प्रिंस पवन सिंह कार्की ने बाबा नीब करौरी के नए गीत व माँ बाराही गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
यहां महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सनातन संस्कृति व नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जबकि स्वामी रामेश्वर दास ने गौ वंश की रक्षा के लिए संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में पंखुड़ियाँ संस्था के अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, नागेश दुबे, राजेन्द्र सिंह बिष्ट बबली, डॉक्टर मोहन तिवारी सहित तमाम लोगो को सम्मानित किया।
यहां शामिल हुए सभी गणमान्यजन का डॉ.रेनू शरण ने स्वागत, अभिन्दन आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के मौके पर कुमाऊं मंडल के कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad