उत्तराखण्ड की वरिष्ठ लेखिका आशा शैली ने किया क्षेंत्र का नाम रोशन प्रयागराज में मिला लेखन व साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए विशेष पुरुस्कार सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया सम्मानित
क्षेंत्र की वरिष्ठ लेखिका साहित्यकार आशा शैली को विगत दिनों ‘प्रयाग-कुम्भ’ की पूर्व पीठिका के रूप में महानगर प्रयागराज में (रीवां महाराज के) होटल गुलाब मेंशन में आयोजित भव्य समारोह में श्रीमद् भट्टपीठम् न्यास एवं मानस मयूख संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मलीन मानस मर्मज्ञ पंडित पन्नालाल गुप्त ‘मानस’ की स्मृति में उद्भट विद्वानों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आदरणीय सुधीर नारायण जी के कर कमलों द्वारा दिया गया उनकी इस विशेष उपलब्धि पर साहित्य व पत्रकारिता व सामाजिक जगत से जुड़े तमाम लोगों के अलावा आध्यात्मिक जगत की विराट विभूतियों ने भी शुभ कामनाएं दी है
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें