हल्द्वानी के सरस मेले में अनोखा नजारा: जब मंच पर गूंजी आयुक्त दीपक रावत की आवाज और मेयर की शायरी, 51 किलो फूलों की होली ने बांधा समां!

ख़बर शेयर करें

 

आयुक्त ने चंपावत के महिला समूह से की खरीदारी; मेयर गजराज बिष्ट बोले— ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का जलता दीपक है सरस मेला

हल्द्वानी, 28 नवंबर 2026। सरस आजीविका मेला-2026 के पांचवें दिन शनिवार को हल्द्वानी में लोक संस्कृति, उत्साह और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर जहां कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिला उद्यमियों का हौसला बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक संध्या में उनके सुरीले गीत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट की शायरी और 51 किलो फूलों की होली ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया।

चंपावत के महिला समूह के स्टॉल पर पहुंचे आयुक्त, की खरीदारी मेले के भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित ऋषेश्वर बाबा स्वयं सहायता समूह (ग्राम पंचायत रायकोट कुंवर, विकासखंड लोहाघाट, चंपावत) के स्टॉल पर पहुंचे। आयुक्त ने समूह द्वारा तैयार तड़का पैन और पहाड़ी चावल सहित अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। आयुक्त द्वारा स्वयं खरीदारी किए जाने पर स्टॉल संचालिका अलका राज और आरती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। इस पहल से मेले में आई समूह की अन्य महिलाओं का भी मनोबल बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  रोमांच की हदें पार: मेजबान यूनिवर्सल के बालकों ने रचा 'खिताबी हैट्रिक' का इतिहास, पर बालिका वर्ग में इस टीम ने पलटी बाज़ी!

यह मेला कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है: मेयर बिष्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि “सरस मेला कुमाऊं मंडल का एक जलता दीपक है, जो ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की रोशनी चारों ओर फैला रहा है।” उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव है। इसी बीच कुमाऊं आयुक्त के विशेष आग्रह पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मंच से शानदार शायरी सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

यह भी पढ़ें 👉  श्वेत क्रांति को नई रफ्तार: फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी, 295.52 करोड़ का बजट मंजूर

सुरों की महफिल और 51 किलो फूलों की होली पर झूमे दर्शक सांस्कृतिक संध्या में तब समां बंध गया जब कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्वयं माइक संभाला और सुप्रसिद्ध कुमाऊनी गीत “लाल चुन्नी थल की बाजारा” गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके बाद सूचना विभाग में पंजीकृत दल आंचल कला केंद्र, हल्द्वानी के कलाकारों ने 51 किलो फूलों से भव्य ‘फूलों की होली’ की प्रस्तुति दी। “कान्हा मोहे ऐसो बनायो मोर, नाचूं ता ता थई थई” गीत पर हुई फूलों की वर्षा ने पूरे पंडाल को वृंदावन के रंग में रंग दिया। वहीं, सुप्रसिद्ध कुमाऊनी गायक ललित मोहन जोशी ने “हल्द्वानी में गाड़ी चली शुरू-शुरू” और “रानीखेत बै भरती हैयू रेजीमेंट कुमाऊं, 18 उम्र में मेरू छुट्टी गए मेरा गांव” जैसे सदाबहार गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  माया देवी यूनिवर्सिटी देहरादून में राष्ट्रीय हैकाथॉन - एल्गोनेक्स 1.0 का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री नवीन वर्मा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad