आध्यात्मिक आयोजन: श्रीधाम भद्रकाली में 2 जून से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान गंगा 

ख़बर शेयर करें

 

आध्यात्मिक आयोजन: श्रीधाम भद्रकाली में 2 जून से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान गंगा 

बागेश्वर:पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर बागेश्वर जनपद के काण्डा कमस्यार स्थित सिद्धपीठ श्रीधाम भद्रकाली में भव्य “श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह” का आयोजन होने जा रहा है। श्री भद्रकाली मन्दिर समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। भौतिक तापों से संतप्त जनमानस को विश्राम देने वाली इस कथा की शीतल वारिधारा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा

प्रख्यात साहित्याचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रसाद जोशी करेंगे कथा वाचन

इस ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ को सुशोभित करने का गौरव प्रख्यात साहित्याचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रसाद जोशी ‘नवल’ (एम.ए. संस्कृत एवं प्राचीन इतिहास, पी.एच.डी.) को प्राप्त हुआ है। उनके श्रीमुख से रसिक श्रोताओं को श्रीमद् भागवत कथा के गूढ़ रहस्यों और अमृतमयी प्रसंगों का रसपान करने का परम सौभाग्य प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी के मंच पर अचानक क्यों गूंजा लालकुआँ का नाम? देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित इन विभूतियों को किया सम्मानित

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पुनीत अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ 2 जून 2026 (मंगलवार, 19 गते ज्येष्ठ) को प्रातः 8 बजे एक विशाल कलश यात्रा के साथ किया जाएगा।

कथा एवं आरती का समय:• कथा वाचन: प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 3:30 बजे तक।
• महाआरती एवं प्रसाद वितरण: प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से (प्रभु इच्छा तक)।

9 जून को होगी पूर्णाहुति

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

सात दिनों तक चलने वाले इस भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम 9 जून 2026 (मंगलवार) को होगा।

आयोजक श्री भद्रकाली मन्दिर समिति ने समस्त धर्मानुरागियों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार व इष्टमित्रों सहित इस पावन कथा में पधारकर प्रसाद ग्रहण करने और इस पुण्य यज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर जीवन को धन्य बनाने की भावपूर्ण अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad