हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया केन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया केन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी, 25 मई 2026

देवभूमि उत्तराखण्ड में पत्रकारों के सशक्तिकरण और मीडिया सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊँ मीडिया केन्द्र भवन का विधिवत शिलान्यास किया।

करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया केन्द्र कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देश्यीय केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीडिया केन्द्र लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक सशक्त मंच होगा, जहां पत्रकारों को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को कई कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन इस केन्द्र के निर्माण के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित हो सकेंगे।

मीडिया केन्द्र में आधुनिक पत्रकार वार्ता सभागार, उच्च गति इंटरनेट सुविधा, डिजिटल प्रसारण कक्ष, समृद्ध पुस्तकालय, भोजनालय तथा दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए आवासीय अतिथि कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि समाचार पत्रों से संबंधित निरीक्षण कार्य अब इसी मीडिया केन्द्र से संचालित किए जाएंगे, जिससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकार कल्याण कोष को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये किया गया है तथा अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की नगदरहित स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह 8 हजार रुपये पेंशन भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह मीडिया केन्द्र भविष्य में हल्द्वानी को कुमाऊँ क्षेत्र का प्रमुख मीडिया केन्द्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad