दर्जा राज्य मंत्री बनने पर हुकुम सिंह कुंवर को देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पंत ने दी बधाई
हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार द्वारा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर गायत्री एयरकान प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं माँ भद्रकाली मन्दिर कमस्यार घाटी बागेश्वर के मुख्य संरक्षक योगेश पंत ने उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल में प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे योगेश पंत ने कहा कि हुकुम सिंह कुंवर जी को यह सम्मान मिलना पूरे प्रदेश के व्यापारियों और राज्य आंदोलनकारियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने हमेशा समाज, व्यापारियों और उत्तराखंड के हितों के लिए अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया है। सरकार का यह फैसला उनके इसी लंबे संघर्ष और समर्पण का सच्चा सम्मान है।
योगेश पंत ने विश्वास जताया कि हुकुम सिंह कुंवर जी के कुशल नेतृत्व में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के कल्याण और उनके अधिकारों के लिए परिषद और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। इस नियुक्ति से न केवल संगठन का मान बढ़ा है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
हुकुम सिंह कुंवर को दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर माँ भद्रकाली मन्दिर समिति कमस्यार घाटी और गायत्री एयरकान परिवार ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
