हल्द्वानी में समर कैंप की 11 जून से 25 जून तक : लता बोरा

ख़बर शेयर करें

आह्वान सेवा समिति द्वारा समर कैंप “जॉय ऑफ लर्निंग ” सीखने का आनंद का आयोजन बोरा भवन भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में किया जा रहा है समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता बोरा ने बताया कि कलाकारों में रचनात्मक सोच विकसित कर उनकी प्रतिभा को उभार कर उनको प्लेटफार्म देने के उद्देश्य 11 जून से 25 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें योगा जुंबा डांस बॉलीवुड डांस पेंटिंग म्यूजिक फिल्म एक्टिंग एंड मोबाइल फिल्म मेकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण के दौरान शॉर्ट फिल्म की शूटिंग भी होगी समर कैंप में भाग ले रहे कलाकारों को उस फिल्म में काम करने का अवसर प्रदान होगा तत्पश्चात योगी फिल्म्स एंटरटेनमेंट मीडिया के बैनर तले बन रही फीचर फिल्म जुगनू में कलाकारों को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा समिति की आयुस्ना बोरा ने कहा कि समर कैंप में 5 साल से ऊपर किसी भी उम्र का कलाकार प्रतिभाग कर सकता है मैं हल की जनता से अपील करती हूं कि अधिक से अधिक तादाद में कैंप का हिस्सा बनकर इस अवसर का लाभ उठाएं इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति की श्रीमती अंजना बोरा कुसुम बोरा, फिल्म डायरेक्टर कृष्णा चौहान आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad