69 टीमों की महाभिड़ंत का रोमांचक आगाज़, पहले दिन 28 मुकाबलों में कड़ी टक्कर—अब असली परीक्षा अब

ख़बर शेयर करें

यूनिवर्सल कॉन्वेंट में 16वें अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल कप की शानदार शुरुआत, जीत के साथ दिग्गज टीमों ने अगले दौर में बनाई जगह

हल्द्वानी। कोर्ट पर गूंजते जोरदार स्मैश, खिलाड़ियों के अदम्य उत्साह और अगले दौर में पहुंचने की कड़ी जद्दोजहद के बीच गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में 16वें यूनिवर्सल कप के अंतर्गत त्रिदिवसीय अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ हुआ। हल्द्वानी क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इस खेल महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन किया। हल्द्वानी, भीमताल, गौलापार और रामनगर क्षेत्र के कुल 69 विद्यालयों की टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए मैदान में उतरी हैं, जिससे विद्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह खेलमय हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खिताबी जंग की बिछी बिसात: अब शनिवार को तय होगा कौन बनेगा '16वें यूनिवर्सल कप' का बादशाह?

प्रतियोगिता के पहले ही दिन खेले गए 28 रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कड़े संघर्ष के बाद बालक वर्ग में यूनिवर्सल स्कूल हल्द्वानी, सरस्वती एकेडमी, बी.एल.एम एकेडमी, स्कॉलर्स एकेडमी, व्हाइटहॉल, सैंट लॉरेंस, शेमफोर्ड, दून पब्लिक स्कूल नवाबी रोड, दून मॉडर्न अकादमी पतलिया स्कूल कालाढूंगी, एवरग्रीन, एसेंट, शाइनिंग स्टार, सिंथिया, निमोनिक कॉन्वेंट स्कूल, ए.बी.एम तथा दीप्ती पब्लिक स्कूल की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं, बालिका वर्ग में भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें सरस्वती, दून पब्लिक स्कूल नवाबी रोड, डी.पी.एस, ग्रीनवुड, के.वी. हल्द्वानी, इन्स्प्रेसन, सेंट लॉरेंस, सैंट थेरेसा, शाइनिंग स्टार, बिरला और यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर स्कूल हल्द्वानी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर का टिकट पक्का किया। पहले दिन के इस जबरदस्त रोमांच के बाद अब सबकी निगाहें कल होने वाले अगले चरण के निर्णायक मुकाबलों पर टिक गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खिताबी जंग की बिछी बिसात: अब शनिवार को तय होगा कौन बनेगा '16वें यूनिवर्सल कप' का बादशाह?

इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय के गणमान्य जनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरबंस सिंह ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास व खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  खिताबी जंग की बिछी बिसात: अब शनिवार को तय होगा कौन बनेगा '16वें यूनिवर्सल कप' का बादशाह?

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार जोशी, प्रधानाचार्या मंजू जोशी, उप-प्राचार्य पी.डी. पलड़िया, समन्वयक कंचन पंत, मैच रेफरी व सभी टीम कोचों सहित समस्त शिक्षकगण, गैर-शैक्षणिक कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता को पूर्ण खेल भावना, उत्साह और सौहार्द के साथ संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad