लालकुआँ। अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहने वाली पुनर्नवा महिला समिति आज समूचे राज्य में किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सांस्कृतिक विकास की अलख जगाने से लेकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े ज़रूरतमंद लोगों की निस्वार्थ मदद करने तक, इस समिति की ख्याति पूरे प्रदेश में एक मिसाल के रूप में स्थापित हो चुकी है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा आज लालकुआँ में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान एक बातचीज में समिति की मातृ शक्तियों ने संस्था की कार्यप्रणाली और इसके मूल उद्देश्यों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य केवल तात्कालिक सहायता पहुँचाना ही नहीं, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना और महिलाओं व वंचितों को आत्मबल प्रदान करना है। मातृ शक्तियों की इस सार्थक चर्चा ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक ऐसा क्षण आया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों पर चर्चा के बीच समिति की मातृ शक्तियों को विशेष रूप से “आदि शक्ति माँ अवंतिका” पुस्तक भेंट की गई। जैसे ही यह बहुचर्चित पुस्तक “आदि शक्ति माँ अवंतिका” भेंट की गई, पूरा प्रांगण आत्मीयता और सम्मान की तालियों से गूँज उठा। यह पुस्तक न केवल अध्यात्म और संस्कृति के अमूल्य सूत्रों को समेटे हुए है, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है। समिति की सदस्यों ने इस पावन पुस्तक को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि “आदि शक्ति माँ अवंतिका” से मिलने वाली सांस्कृतिक प्रेरणा उनके सामाजिक सेवा के मार्ग को और अधिक आलोकित करेगी।
इस गरिमामयी आयोजन के दौरान पुनर्नवा महिला समिति की पूरी कार्यकारिणी की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता बोरा, उपाध्यक्ष श्रीमती यशोदा रावत, सचिव श्रीमती शांति जीना, उपसचिव श्रीमती मंजू बनकोटी, कोषाध्यक्ष श्रीमती जानकी पोखरिया तथा मीडिया प्रभारी कुमारी कल्पना रावत की उपस्थिति सराहनीय रही। साथ ही समिति की सक्रिय सदस्यों में श्रीमती रेखा रावत, श्रीमती जया बिष्ट, श्रीमती प्रेमा बृजवासी, श्रीमती कमला रौतेला, श्रीमती निर्मला बहुगुणा, श्रीमती कुसुम बोरा, श्रीमती अंजना बोरा एवं श्रीमती तुलसी रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य सेवा, सांस्कृतिक सम्मान और मातृ शक्ति की इस एकजुट सहभागिता की संपूर्ण क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
