उत्तराखंड ने खोया सादगी और अनुशासन का महान नेतृत्व: अजय भट्ट ने जताया गहरा शोक
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को बताया प्रदेश और राष्ट्र की अपूरणीय क्षति
हल्द्वानी।
पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
अपने शोक संदेश में अजय भट्ट ने कहा कि खंडूरी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की जो मिसाल स्थापित की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, स्पष्टवादी और जनसेवा के प्रति समर्पित था।
अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के कार्यों में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी ने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता और नैतिक राजनीति को प्राथमिकता दी, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
