बागेश्वर।बागेश्वर जनपद की कमस्यार घाटी स्थित कुचौली गाँव एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक महिमा को लेकर चर्चा में है। प्रसिद्ध वैष्णवी संत स्वामी मोहनाचार्य ने कुचौली स्थित गायत्री भवन पहुंचकर इसे “आध्यात्मिक चेतना और दिव्य ऊर्जा का अद्भुत केन्द्र” बताया।
अपने प्रवास के दौरान स्वामी मोहनाचार्य ने कहा कि कुचौली गाँव केवल एक सामान्य ग्राम नहीं, बल्कि देवभूमि की विराट आध्यात्मिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि गायत्री भवन में प्रवेश करते ही आत्मा को अद्भुत शांति और दिव्य लोक जैसा अनुभव होने लगता है। यहाँ की पवित्रता, सात्विक वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा साधकों के मन को भीतर तक स्पर्श करती है।
उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसे ऐसे आध्यात्मिक केन्द्र मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ भारतीय सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। स्वामी मोहनाचार्य ने गायत्री परिवार और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की भी सराहना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने संत का भव्य स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
