सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं में 14 जून को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव दत्त पन्त ने दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

 

सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं में 14 जून को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव दत्त पन्त ने दी जानकारी
लालकुआं, 8 जून 2026।
विश्व रक्तदाता दिवस के पावन अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर के चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा आगामी 14 जून 2026, दिन रविवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव दत्त पन्त ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। ,यह शिविर लालकुआं स्थित संस्थान के ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (OHC) में आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ सुबह 10:00 बजे से होगा।
रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव दत्त पन्त ने कहा कि रक्त की एक यूनिट एक साथ कई अनमोल जिंदगियों को जीवनदान दे सकती है। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित और त्वरित है। रक्तदान करने से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि खुद रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और इससे सामुदायिक कल्याण को मजबूती मिलती है।
डॉ. पन्त ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे ‘बी ए हीरो – इट्स इन योर ब्लड’ के संकल्प के साथ आगे आएं और इस पुनीत कार्य में स्वैच्छिक रूप से भाग लेकर इस मुहिम को एक भव्य सफलता दिलाएं। चिकित्साधिकारी के अनुसार, रक्तदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। शिविर में भाग लेने और अग्रिम पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7520069055 पर संपर्क किया जा सकता है।