नैनीताल में मंडराया कौन सा बड़ा खतरा? ‘ऑरेंज अलर्ट’ के भीषण साये के बीच डीएम ने अचानक जारी किया यह आपातकालीन आदेश.

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल 19 जुलाई 2026

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि, निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 20 जुलाई 2026 को “ऑरेंज अलर्ट” की चेतावनी जारी की गई है, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने युवा मोर्चा महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी को आखिर कौन सी दिव्य सौगात सौंपी? प्राचीन धूनी के पावन अवसर पर जागृत हुआ एक ऐसा आध्यात्मिक रहस्य, जिसने क्षेत्र में बढ़ा दी उत्सुकता

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चोसला के शांत जंगलों में अचानक क्यों जुटने लगे लोग? जब संस्कृति और कॉर्पोरेट जगत ने मिलकर रचा एक नया इतिहास

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ के पावन धाम से उठी समाज कल्याण की एक ऐसी अलख, जिसने हर दिल में जगाई उम्मीद: जानिए कौन हैं अध्यात्म और सेवा की राह पर इतिहास रचने वाली श्रीमती लता बोरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad