237वाँ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ संपन्न, भक्तिमय वातावरण में उमड़े श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

 

237वाँ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ संपन्न, भक्तिमय वातावरण में उमड़े श्रद्धालु

बिठौरिया, उत्तराखण्ड, 16 मई 2026।
देवभूमि उत्तराखण्ड की सनातन भक्ति यात्रा के अंतर्गत 237वाँ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा अमृत पाठ आज सायं 4 बजे से 7 बजे तक इकपर्णिका भवन, बिठौरिया नं. 1, भूमिया मंदिर के सामने श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़ें 👉  "दलित प्रेम का ढोंग बंद करे कांग्रेस, पहले अपने गिरेबान में झांके": तरुण पंत का तीखा हमला

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा पाठ होने से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव के साथ भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण कर सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता मनोज पाठक के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सामूहिक भक्ति समाज को जोड़ने और राष्ट्रभावना को सशक्त करने का माध्यम बनती है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा

इस आयोजन में इकपर्णिका योग परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौरतलब है कि सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का यह क्रम पिछले पाँच वर्षों से निरंतर जारी है, जो क्षेत्र में सनातन धर्म, सामाजिक एकता एवं भाईचारे का एक प्रेरणादायी अभियान बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

कार्यक्रम में नरेंद्र बोरा, सतीश पंत, दीपक बिष्ट (पार्षद), नवीन जोशी (पार्षद), पंकज खत्री, कैलाश पंत, गिरीश चंद्र लोहनी, जगत बिष्ट, जीवन बिष्ट, त्रिलोक गिरी, चंद्रशेखर जोशी, चम्पा पांडे, जीवंती कांडपाल, आशा रावत, भावना बिष्ट, मोहिनी रावत, शांति पांडे एवं जुगल बिष्ट सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आगामी आयोजनों में भी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad