अवंतिका मंदिर में भजन कीर्तनों की धूम

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ/श्रावण माह के इन दिनों में समूचे नगर एवं क्षेत्र में आध्यात्मिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है नगर के प्रसिद्ध शक्तिस्थल माँ अवंतिका मंदिर में भी प्रतिदिन अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय मातृ शक्तियों द्वारा भजन कीर्तन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों मातृ शक्तियों ने भाग लेकर नगर व क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक समाज सेविका मीना रावत ने कहा कि श्रावण का यह महीना निर्मलता व पावनता को प्रदान करने वाला है माँ अवंतिका के श्री चरणों में समर्पित भाव से भजन कीर्तन का जो आनन्द है व अद्भूत आध्यात्मिक उमंग को देने वाला है उन्होंने कहा सर्वे भवंतु सुखिन की कामना से उन्होंने यह आयोजन करवाया इस अवसर पर उर्मिला मिश्रा मीना रावत राजलक्ष्मी पंडित मुन्नी पांडे भावना भट्ट दीपा पांडे पुष्पा राणा गीता राणा कविता शांति देवी सहित अनेकों उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad