दुर्गा नवमी पर सार्वजनिक अवकाश: धामी सेना के आग्रह पर सीएम धामी का बड़ा फैसला, प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत ने 2027 में ‘हैट्रिक’ के लिए की जन-प्रार्थना की अपील

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्था का मान रखते हुए प्रदेश के युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ‘धामी सेना’ के विशेष आग्रह पर नवरात्रि पर्व पर दुर्गा नवमी का सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर सेवारत माताओं और बहनों में भारी हर्ष का माहौल है।
धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण पंत ने मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अवकाश के माध्यम से सरकारी सेवा में कार्यरत माताओं, बहनों और भाइयों को अपने परिवार के साथ मिलकर पूर्ण श्रद्धा और उल्लास से हवन, पूजन, कन्या पूजन और मां भगवती की स्तुति करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि उनकी सरकार जनभावनाओं और सनातन मूल्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित है।
मां भगवती से 2027 में ‘हैट्रिक’ की करें प्रार्थना: तरुण पंत
श्री तरुण पंत ने प्रदेश की समस्त देवतुल्य जनता, माताओं, बहनों और युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जिस धर्मप्रेमी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को परिवार संग पर्व मनाने का पावन अवसर दिया है, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह सही समय है। उन्होंने अपील की कि दुर्गा नवमी के इस पावन पर्व पर सभी श्रद्धालु मां भगवती से प्रार्थना करें कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हो और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की ऐतिहासिक हैट्रिक बनाकर देवभूमि के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार
विपक्ष पर निशाना साधते हुए धामी सेना के अध्यक्ष ने कहा कि जनता को कांग्रेस शासन का वह दौर भी याद है, जब जुम्मे की नमाज के लिए छुट्टी देने और मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने जैसी घोषणाओं के जरिए देवभूमि उत्तराखंड के देवत्व और सनातन स्वरूप को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें की गई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, अस्मिता और सुरक्षा केवल एक सनातन रक्षक सरकार के हाथों में ही सुरक्षित रह सकती है, जिसके लिए प्रदेश में पुनः पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का बने रहना अत्यंत आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज रात 8 बजे बिचखाली में गूंजेगी वो पावन ध्वनि... जिसका पूरे क्षेत्र को था बेसब्री से इंतजार!
Ad Ad Ad Ad Ad