लालकुआं में मां भगवती का विशाल भंडारा व भव्य शोभायात्रा आज, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं (नैनीताल)। नगर के 25 एकड़ रोड स्थित फॉरेस्ट कंपाउंड (भोले मंदिर के सामने) में नव दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आज, बुधवार 21 अक्टूबर को माता रानी के विशाल भंडारे एवं भव्य शोभायात्रा का श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न लगभग 3:00 बजे तक चलने वाले इस पावन भंडारे में श्रद्धालु मां का भोग व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। इसके तुरंत बाद पूजा पंडाल से पूरे नगर में गाजे-बाजे और जयकारों के बीच माता रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्रवासियों व धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि मन्दिर में संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ व विशाल भण्डारे का भव्य समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कन्या पूजन व महाआरती के साथ हुई पूर्णाहुति, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
Ad Ad Ad Ad Ad