आदर्श श्री रामलीला लालकुआं का हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ विधिवत परायण

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं। नगर में आयोजित आदर्श रामलीला मंचन का हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य
साथ विधिवत परायण हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों सहित हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के अंबेडकर पार्क में पिछले 11 दिनों से चल रही श्री रामलीला के बारहवें दिन प्रातः पंडित नवीन चंद्र पांडे द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाने के पश्चात हवन कराया। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों एवं पात्रों ने शिरकत की। उक्त हवन दोपहर बाद तक चलता रहा। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो कि दोपहर से देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान क्षेत्र के तमाम लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने कहा कि स्थानीय कलाकारों द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला के मंचन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों द्वारा की जा रही उक्त लीला प्रति वर्ष नगर में जारी रहेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, निदेशक पान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रजवार, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, गोविंद राणा, लक्ष्मण सिंह खाती, राजकुमार सेतिया, बॉबी संबल, कुंदन सिंह कनवाल और सोनू भट्ट
सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- श्री रामलीला मंचन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पात्रों को पुरस्कृत करते अतिथि।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कासगंज-फर्रुखाबाद रेलखंड पर इज्जतनगर मंडल का व्यापक संरक्षा अभियान: विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सिखाए गए रेल सुरक्षा के नियम
Ad Ad Ad Ad Ad