कामरेड स्वरूप सिंह दानू का निधन भाकपा माले के लिये गंभीर क्षति

ख़बर शेयर करें

21 अक्टूबर/लालकुंआ

• कामरेड स्वरूप सिंह दानू का निधन भाकपा माले के लिये गंभीर क्षति

भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता रहे बिंदुखत्ता निवासी कामरेड स्वरूप सिंह दानू का कल 20 अक्टूबर देर शाम को उनके आवास पर देहावसान हो गया.
भाकपा माले के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी ने बताया कि, कामरेड स्वरूप सिंह दानू भाकपा माले के बिंदुखत्ता भूमि संघर्ष के शुरुआती साथियों में शामिल थे. कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता भूमि संघर्ष के बाद भाकपा माले पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अल्मोड़ा जिले में गए और 3 साल से अधिक समय तक जनता के संघर्ष और भाकपा माले के संगठन निर्माण में तत्परता से पूर्ण योगदान दिया. अल्मोड़ा से बिंदुखत्ता वापस आने के बाद कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता के हर जनसंघर्ष में हमेशा शामिल रहे. भाकपा माले की नैनीताल जिला कमेटी के सदस्य रहे कामरेड स्वरूप सिंह दानू बिंदुखत्ता के भूमि संघर्ष, राशन कार्ड, रोजगार, राजस्व गांव, दुग्ध आंदोलन, सेंचुरी आंदोलन, नगरपालिका आंदोलन समेत जनता के हर आंदोलन-संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल रहे.
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि, स्वरूप दा बेहद सरल, विनम्र और जनता में घुलमिलकर काम करने वाले साथियों में शामिल रहे. वे आत्मप्रचार से दूर जमीनी काम करने वाले नेता थे. उनकी कमी पार्टी और जनता को हमेशा महसूस होगी. भाकपा माले के लिये उनका जाना बेहद गंभीर क्षति है. दुःख की इस घड़ी में भाकपा माले पार्टी जिला कमेटी कामरेड स्वरूप सिंह दानू के परिवार के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  विकास के नए पथ पर लालकुआं विधानसभा: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : रोहित दुम्का

आज उनकी अंतिम यात्रा उनके बिंदुखत्ता स्थित आवास से कामरेड स्वरूप सिंह दानू को लाल सलाम, कामरेड स्वरूप सिंह दानू अमर रहे के नारों के साथ निकली. उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में भाकपा माले के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी, डॉ कैलाश पाण्डेय, के के बोरा, भुवन जोशी, विमला पाल रौथाण, आनंद सिंह सिजवाली, पुष्कर दुबड़िया, किशन बघरी, ललित मटियाली, अनीता अन्ना, धीरज कुमार, त्रिलोक राम, कमलापति जोशी, नैन सिंह कोरंगा, प्रभात पाल, निर्मला शाही, कमल जोशी, आनंद सिंह दानू, गोविंद जीना, नारायण नाथ गोस्वामी, प्रमोद कुमार, प्रवीण दानू, त्रिलोक दानू , सुरेश कुँवर आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल रहे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आस्था, त्याग और भ्रातृ-प्रेम का पावन संगम: लालकुआं में आज शाम 6 बजे निकलेगी भव्य ‘श्रीराम-भरत मिलाप’ शोभायात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad