झनकट रामलीला: हनुमान के जीवंत अभिनय से सुंदर सिंह मनोला ने बांधा समां, बधाई देने वालों का लगा तांता

ख़बर शेयर करें

 

झनकट रामलीला: हनुमान के जीवंत अभिनय से सुंदर सिंह मनोला ने बांधा समां, बधाई देने वालों का लगा तांता

खटीमा: झनकट स्थित युगराज पैलेस में आयोजित भव्य रामलीला मंचन में उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) के जिला प्रचार मंत्री सुंदर सिंह मनोला ने पवनपुत्र श्री हनुमान जी का भावपूर्ण व जीवंत अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच पर उनके प्रभावशाली संवाद, ओजस्वी भाव-भंगिमा और निष्ठावान प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था, त्याग और भ्रातृ-प्रेम का पावन संगम: लालकुआं में आज शाम 6 बजे निकलेगी भव्य ‘श्रीराम-भरत मिलाप’ शोभायात्रा

सुंदर सिंह मनोला के इस उत्कृष्ट अभिनय पर यूकेडी खटीमा के युवा नेता पंकज सिंह मनोला ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पंकज मनोला ने कहा कि सामाजिक व राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़कर इतना सजीव अभिनय प्रस्तुत करना अत्यंत प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: बिचखाली में सीता स्वयंवर का भव्य मंचन, रावण-बाणासुर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने किया मंत्रमुग्ध

मंचन के बाद समस्त झनकट क्षेत्रवासियों, प्रबुद्धजनों और रामलीला कमेटी के सदस्यों ने सुंदर सिंह मनोला के अभिनय की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके सशक्त अभिनय ने रामलीला मंचन में चार चांद लगा दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरियाली की अलख: लालकुआं में डॉ. आशुतोष पन्त का पौधरोपण अभियान जारी, ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे
Ad Ad Ad Ad Ad