माँ पूर्णागिरि मन्दिर में संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ व विशाल भण्डारे का भव्य समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कन्या पूजन व महाआरती के साथ हुई पूर्णाहुति, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

ख़बर शेयर करें

बिन्दुखत्ता (लालकुआँ): इन्द्रानगर-II स्थित जन-आस्था के पावन धाम ‘प्राचीन माँ पूर्णागिरि मन्दिर’ में आयोजित दो दिवसीय संगीतमय श्री अखण्ड रामायण पाठ एवं विशाल भण्डारा मंगलवार को विजयादशमी के पावन पर्व पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रभु श्री राम के पावन चरित्र और माँ भगवती के भजनों से दो दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर रहा।
19 अक्टूबर (महानवमी) को विधिवत गणेश पूजन के साथ शुरू हुए संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ की मंगलवार प्रातः 10:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति दी गई। इसके उपरांत भव्य महाआरती और कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने कन्याओं को पूजकर उनका आशीर्वाद लिया। दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुए विशाल भण्डारे में देर शाम तक हजारों धर्मप्रेमियों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह को सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने में मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन गिरी, उपाध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी, सचिव हरीश नाथ गोस्वामी, उपसचिव बिरेन्द्र गोस्वामी, प्रबन्धक चन्द्रभानु गोस्वामी, उप प्रबन्धक संजय नाथ गोस्वामी, कोषाध्यक्ष पूरन चन्द्र लोहनी, उप कोषाध्यक्ष मोहन नाथ गोस्वामी, प्रचार मन्त्री महेश चन्द्र भट्ट तथा सदस्य भगवत नाथ गोस्वामी, कमलेश चन्द्र भट्ट एवं राकेश गोस्वामी ने सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं की कमान संभाली।
कार्यक्रम के समापन पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन गिरी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, सेवादारों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिद्ध दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आराधना और माँ पूर्णागिरि की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad