हल्दूचौड़: चंपावत से लौटते समय पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आकर घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी धर्मपत्नी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभचिंतकों के आने और प्रार्थनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इस अप्रत्याशित हादसे में उप्रेती दंपति चोटिल हो गए थे, जिसमें उनकी पत्नी की आंख में भी गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जानी।
राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस वरिष्ठ पत्रकार के आवास पर पहुंचकर उनका हाल जानने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता, गुरदयाल सिंह मेहरा और कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी शामिल रहे। इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ के प्रेमचंद दुमका, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, समाजसेवी राकेश वर्मा, दीपक तिवारी, हरीश जोशी, भोला दत्त कफल्टिया, रिंपी बिष्ट, समाजसेवी कुंदन सिंह नेगी, नारायण दत्त भट्ट सहित वरिष्ठ पत्रकार बसंत पांडे, गोपाल दत्त भट्ट व तिलकधारी आदि ने भी उनके घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
संत समाज और मानव उत्थान सेवा समिति ने दिया आशीर्वाद मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी एवं महात्मा आलोकनंद जी ने भी उप्रेती जी के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल लिया और उनके शीघ्र निरोगी होने की कामना की। इस दौरान समिति के भुवन भट्ट, पुष्पा भट्ट, हेमा नेगी, जया नयाल, शकुंतला बसेरा, चंपा बुधलाकोटी, स्वामीनाथ पंडित, उमेश पंडित एवं शंभू दत्त नैनवाल सहित कई सदस्यों ने आवास पर जाकर संबल प्रदान किया।
दूरभाष पर भी की गई ईश्वरीय प्रार्थना उप्रेती दंपति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आध्यात्मिक जगत से भी निरंतर प्रार्थनाएं की जा रही हैं। मां पीतांबरी के अनन्य भक्त विजेंद्र पांडे ‘गुरु जी’, मां काली के उपासक अखिलेश चमोला तथा मां पूर्णागिरि के परम भक्त हरीश चंद्र कांडपाल ने दूरभाष पर बातचीत कर उनका हाल जाना और जगजननी मां जगदंबा से दोनों के अतिशीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


