“दलित प्रेम का ढोंग बंद करे कांग्रेस, पहले अपने गिरेबान में झांके”: तरुण पंत का तीखा हमला

ख़बर शेयर करें

 

तुष्टीकरण की राजनीति के लिए देवभूमि को कलंकित कर रही मुद्दाविहीन कांग्रेस, धामी सरकार ने बचाया सनातन का गौरव: भाजपा नेता

देहरादून / हल्द्वानी:
धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण पंत ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस अपनी संकीर्ण राजनीतिक भूख मिटाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित करने पर उतारू है। उच्च सदन से लेकर जनता तक को गुमराह करने वाली कांग्रेस का इतिहास दलितों और अपने ही वरिष्ठ नेताओं के घोर अपमान से भरा पड़ा है।
सीताराम केसरी का अपमान और बाबासाहेब की उपेक्षा भूल गई कांग्रेस
तरुण पंत ने कहा कि दलितों के सम्मान की दुहाई देने वाली कांग्रेस जनता को जवाब दे कि:
* कांग्रेस के बुजुर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी जी के साथ गाली-गलौज कर, उनकी धोती खींचकर और बेइज्जत कर अध्यक्ष पद से जबरन क्यों हटाया गया था?
* बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम जपने वाली कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि ‘भारत रत्न’ पहले नेहरू को दिया गया था या बाबासाहेब को?
* कांग्रेस ने कभी किसी गरीब और जरूरतमंद दलित को आगे बढ़ाया या सिर्फ कुछ करोड़पतियों को दलित चेहरा बनाकर अपनी राजनीति चमकाई?
* राहुल गांधी परिवार अपनी वास्तविक जाति स्पष्ट करे और यह बताए कि वे अपने दादा की मजार पर जाने से क्यों कतराते हैं?
हल्द्वानी रामलीला मैदान: तुष्टीकरण के लिए दलित भाइयों को निशाना बना रही कांग्रेस
हल्द्वानी रामलीला मैदान की घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंत ने कहा कि पवित्र मंच पर सनातन विरोधी नारे लगाना, वहां पेशाब करना और बोतलें फेंकना सनातन धर्म का सीधा अपमान था।
उन्होंने कहा कि इस निंदनीय कृत्य के लिए माफी मांगने के बजाय, कांग्रेस उस स्थान से गंदगी हटाकर साफ-सफाई करने वाले सनातन प्रेमी दलित भाइयों को ही षड्यंत्र के तहत दोषी ठहरा रही है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व सनातन का अपमान करने वाले असामाजिक तत्वों को संरक्षण देकर केवल अपने वोट बैंक को खुश करने में जुटा है।
अवैध कब्जों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूरे उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की सरकारी जमीनों पर सुनियोजित तरीके से अवैध मजारें, मस्जिदें और बस्तियां बसाई गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने देवभूमि के देवत्व और सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए इन सभी अवैध कब्जों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।
भाजपा में जातिवाद नहीं, संघ सिखाता है ‘राष्ट्र प्रथम’
पंत ने स्पष्ट किया कि भाजपा में ठाकुर, पंडित, बनिया या दलित जैसी कोई संकीर्ण भावना नहीं है। संघ परिवार सभी को एक साथ मिल-बैठकर रहने, खाने और ‘मां भारती’ की निस्वार्थ सेवा करने का संस्कार देता है।
उन्होंने देवभूमि की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि सनातनी समाज कांग्रेस के इस विभाजनकारी षड्यंत्र को समझे और देवभूमि की अस्मिता व सनातन धर्म की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को देवभूमि में मचेगी कैसी हलचल? शासन-प्रशासन से लेकर स्कूलों तक महामंथन, जानें क्या है पूरा प्लान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad