16 साल की विरासत, अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाओं का धमाल; पंखुड़ियां सीजन-16 का बिगुल

ख़बर शेयर करें

 

20 सितंबर को गोरापड़ाव में ऑडिशन, नवंबर में हल्दूचौड़ में होगा भव्य ग्रैंड फिनाले; डांस, मॉडलिंग, गायन समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

हल्दूचौड़।
उत्तराखंड की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच और पहचान दिलाने की अपनी 16 साल पुरानी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पंखुड़ियां 2026 – सीजन-16 का आगाज होने जा रहा है। इस बार आयोजन को और व्यापक रूप देते हुए राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन में प्रदेश ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष की प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
पिछले 16 वर्षों से प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने वाली उत्तराखंड की सबसे अग्रणी संस्था पंखुड़ियांngo
ने इस बार भी डांस, मॉडलिंग, गायन और अन्य सांस्कृतिक विधाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट का कहना है कि पंखुड़ियां की यह यात्रा कलाकारों और आम लोगों के प्यार, विश्वास, सहयोग, प्रोत्साहन और प्रेरणा की बदौलत लगातार आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

*डांस से लेकर मॉडलिंग और गायन तक होंगे मुकाबले*

सीजन-16 में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इनमें मिस उत्तराखंड मॉडलिंग प्रतियोगिता, इंडियाज़ बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चैंप, जोड़ी नं. 1, वॉइस ऑफ उत्तराखंड, उत्तराखंड सुपर मॉडल और सुपर स्टार बहू प्रमुख आकर्षण होंगे।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। विजेताओं को प्रतियोगिता के अनुसार नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
खास बात यह है कि मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की विजेता को प्रतिष्ठित मिस उत्तराखंड खिताब के साथ ताज, सैश, ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का सैलाब, भक्ति की बयार: लालकुआँ में मनेगी जन्माष्टमी, सजेगी कान्हा की पालकी

*20 सितंबर को गोरापड़ाव में होगा ऑडिशन*

पंखुड़ियां सीजन-16 के लिए पहला बड़ा पड़ाव 20 सितंबर 2026 को होगा। इस दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।
ऑडिशन स्थल:
The Base Neo School, गोरापड़ाव
रेलपटरी से पहले, चंद्रावती तिवारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), धोलाखेड़ा, गोरापड़ाव के समीप।
आयोजकों ने प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ऑडिशन में हिस्सा लेने की अपील की है।
ऑडिशन स्थल मे आकर प्रतिभाग करने वाले डांस के प्रतिभागियों को 100रुपए की छूट मिलेगी.

*नवंबर में हल्दूचौड़ में सजेगा ग्रैंड फिनाले*

ऑडिशन और प्रतियोगिताओं के बाद नवंबर माह में हल्दूचौड़ में भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, हास्य कलाकारों, मिमिक्री कलाकार, कॉमेडियन और विशेष परफॉर्मर्स की रंगारंग प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  "दलित प्रेम का ढोंग बंद करे कांग्रेस, पहले अपने गिरेबान में झांके": तरुण पंत का तीखा हमला

*16 साल बाद भी वही जुनून, वही उद्देश्य*

पंखुड़ियां की 16 वर्षों की यात्रा इस बात की गवाह है कि यदि प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर मिले तो वे अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। इसी सोच के साथ संस्था इस बार सीजन-16 को पहले से अधिक व्यापक और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है।

*संस्था की ओर से प्रतिभाओं से आह्वान किया गया है—*
“आइए • मुकाबला कीजिए • प्रदर्शन कीजिए • जीतिए — अपनी प्रतिभा को मंच दीजिए!”
संपर्क:
रिम्पी बिष्ट
संस्थापक एवं अध्यक्ष, पंखुड़ियां एनजीओ
📱 9927175969

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad