देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 23 आईएएस और 21 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
पांच जिलों के डीएम और कई एडीएम-एसडीएम के साथ-साथ अनेक सचिव भी इधर से उधर किए गए हैं।
प्रमुख आईएएस अधिकारियों में
धीरज गब्र्याल को ग्राम्य विकास सचिव बनाया गया है,
पराग मधुकर को विशेष सचिव, पंचायती राज, सोनिका को एचआरडीए की उपाध्यक्ष तथा
हिमांशु खुराना को वन विभाग का अपर सचिव बनाया गया। गौरव कुमार को चमोली का डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि संदीप तिवारी निदेशक, समाज कल्याण, रवनीत चीमा को अपर सचिव, पुनर्गठन विभाग, आशीष भटगाईं को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया है।
इसी तरह प्रकाश चंद्र को आयुक्त, दिव्यांगजन विभाग,
आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर डीएम के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है और अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है, जबकि ललित मोहन रयाल को नैनीताल का डीएम नियुक्त किया गया।
सचिवों के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं-दलीप जावलकर से ग्राम्य विकास सचिव का कार्यभार वापस ले लिया गया है, डॉ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम से मत्स्य निदेशक का पद वापस लिया गया है। चंद्रेश यादव से पंचायती राज सचिव का चार्ज वापस लिया गया है, जबकि,रणवीर सिंह चौहान को कृषि उद्यान महानिदेशक पद से मुक्त किया गया है। पर्यटन सचिव धीरज गब्र्याल को ग्राम्य विकास विभाग का कार्यभार भी दिया गया है।
विनीत कुमार को अपर सचिव, श्रम विभाग नियुक्त किया गया है।
राज्य के 21 पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इनमें प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
सीएस मर्तोलिया को संभागीय खाद्य निरीक्षक, कुमाऊं नियुक्त किया गया है।
युक्ता मिश्र को अल्मोड़ा का एडीएम बनाया गया है।
कृष्ण नाथ गोस्वामी को चंपावत का अपर जिलाधिकारी और
जयवर्धन शर्मा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।सरकार द्वारा सभी अधिकारियों को अपने कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में अपेक्षित सुधार लाने जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखण्ड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले किए गए बड़े स्तर के प्रशासनिक फेरबदल को इसी के मद्देनजर माना जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें