“विश्व दिव्यांगता दिवस पर लातूर में गरिमामय कार्यक्रम, सक्षम उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत बने साक्षी”

ख़बर शेयर करें

 

लातूर (महाराष्ट्र)।
विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर सक्षम जिला लातूर द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सक्षम उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में उनके साथ कमल जी और लोकेश जी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री पंत ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन समिति, जिला प्रशासन और सक्षम के सभी कार्यकर्ताओं का सफल आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

कार्यक्रम की सबसे खास बात रही—विभिन्न दिव्यांगता से जुड़े स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसने सभी को भावुक भी किया और प्रेरित भी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छा शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

कार्यक्रम में लातूर के जिलाधिकारी श्री राहुल कुमार मीणा, समाज कल्याण अधिकारी श्री संतोष कुमार, तथा सक्षम की ओर से श्री वेंकटेश के सारगर्भित संबोधन तथा प्रेरक विचारों को उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने ध्यानपूर्वक सुना।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

इस अवसर पर श्री पंत ने कहा—

 “विश्व दिव्यांगता दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, संवेदनशीलता बढ़ाने और दिव्यांगजनों को सम्मान व बराबर अवसर देने का संकल्प है।”

अंत में उन्होंने सभी दायित्वधारियों, स्वयंसेवकों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों को विश्व दिव्यांगता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad