47 सेवानिवृत्त श्रमिकों को मिल प्रबन्धन व सभी श्रम संगठनों ने दी सम्मान पूर्वक विदाई, सुखद भविष्य की, की कामना

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/ सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर कारखाने में एक विदाई समारोह का सफल आयोजन किया गया। दिनांक 30.06.2024 रविवार को कारखाने की सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कुल 47 स्थायी श्रमिकों को कारखाना प्रबन्धन, अधिकारीगण एवं सभी श्रम संगठनों की ओर से सामूहिक विदाई दी गयी।

यह विदाई समारोह सेन्चुरी स्टाफ कालोनी स्थित कम्यूनिटी सेन्टर में पूर्वाहन 10 बजे से आयोजित किया गया।

इस विदाई समारोह में कारखाना प्रबन्धन, अधिकारीगण एवं सभी श्रम संगठनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया एवं सभी ने सेवानिवृत्त होने वाले स्थायी श्रमिकों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के सी.एफ.ओ. महेन्द्र हरित, विशिष्ट अतिथि अरुण प्रकाश पाण्डेय, अमित गंगवाल एवं अरविन्द त्यागी ने सभी आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया एवं सेवानिवृत्त होने वाले सभी स्थायी श्रमिकों को सेवानिवृत्ति होने पर बधाई दी साथ ही संस्थान के सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों से मिल-जुल कर व अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए इस संस्थान को देश का सर्वोत्तम पल्प एण्ड पेपर उत्पादक संस्थान बनाने की बात कही। कार्यक्रम में कारखाने के वरिष्ठ अधिकारी नरेश चन्द्रा, मुकुल रोहतगी, मृत्युन्जय पाण्डेय, के. एल. गुप्ता, राजेश पवार, प्रमोद यादव, बी. एन. तिवारी, संजय धानुका आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन  संजय बाजपेयी, महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं प्रशासन) ने किया। कार्यक्रम में श्रम संगठनों की ओर से  कैलाश मेलकानी,  सी.बी. सिंह,  अवनीश त्यागी,  अजय सिरोही,  रमेश सिंह,  गौरव तिवारी,  एस.पी शुक्ला,  संजय सिंह,  सत्येन्द्र सिंह,  अमरनाथ मिश्रा,  अमर सिंह,  पान देव तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे तथा इनमें से कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार भी रक्खे।

इस विदाई समारोह के सफल समापन के तुरन्त बाद ही सभी के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad