14 वर्ष बाद बड़ी राहत: दुग्ध विकास मंत्री ने 43 कर्मचारियों की पदोन्नति पर दी सहमति, कर्मचारियों में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें

 

 

देहरादून।
नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ के कर्मचारियों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। पिछले 14 वर्षों से लंबित 43 कर्मचारियों की पदोन्नति पर दुग्ध विकास मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने सहमति प्रदान कर दी। लंबे समय से चल रही मांग पूरी होने की उम्मीद से कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर वर्षों से लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रस्ताव मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

इनमें शामिल प्रमुख मांगें—

पहाड़ी क्षेत्रों में महिला डेरी सचिवों का मानदेय 50 पैसे से बढ़ाकर ₹1 करने का प्रस्ताव

मैदानी क्षेत्रों के सचिवों को भी समान लाभ देने की मांग

महंगाई भत्ते की पुरानी व्यवस्था लागू करना

वर्ष 2016 से 2019 तक के 7वें वेतनमान का एरियर स्वीकृत करना

1 लाख लीटर क्षमता के अनुरूप स्टाफिंग पैटर्न लागू करना

अत्याधुनिक NDDB प्लांट में मशीनरी स्थापना हेतु विशेषज्ञ समर्थन उपलब्ध कराना

“संघ दो कदम चलेगा तो सरकार पाँच कदम चलेगी” — मंत्री बहुगुणा

चर्चा के दौरान मंत्री बहुगुणा ने आश्वस्त करते हुए कहा

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

 “किसानों और दुग्ध उत्पादकों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संघ यदि पहल करेगा, तो सरकार उसके साथ पाँच कदम आगे चलेगी।
कर्मचारियों की समस्याओं और दुग्ध क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय जल्द लिए जाएंगे।”

निर्णय कर्मचारियों के लिए मील का पत्थर: अध्यक्ष मुकेश बोरा

मंत्री की स्वीकृति पर प्रतिक्रिया देते हुए संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा—

“मंत्री जी का सकारात्मक रुख पूरे संगठन के लिए ऊर्जा और विश्वास लेकर आया है।
यह निर्णय हजारों दुग्ध उत्पादकों, सचिवों और कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।”

उन्होंने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेष मांगों पर भी जल्द समाधान की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे अधिकारी व कर्मचारी

भेंट के दौरान वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, खलील अहमद, शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या, मोहन जोशी, कमलेश कुमार, रमेश मेहता, रमेश आर्या, विपिन तिवारी, हेमंत पाल, मीना रौतेला, राजू दुम्का सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह कदम दुग्ध संघ कर्मचारियों के लिए आशा की नई किरण और भविष्य में बड़े सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad