लालकुआँ।
सेंचुरी प्रीमियर लीग सीजन-10 की शुरुआत उस समय और रोमांचक हो गई जब सेंचुरी मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने मैदान में उतरकर शानदार बल्लेबाजी की और सीओओ प्रणव शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहला ओवर डाला।
दोनों अधिकारियों का खेल देखने लायक था और मैदान में मौजूद खिलाड़ियों व दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। उनकी सहज स्टाइल, आत्मविश्वास और खेल कौशल देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि वे केवल प्रबंधन के नेतृत्वकर्ता ही नहीं, बल्कि मैदान के भी अनुभवी और मज़े हुए खिलाड़ी हैं।
उनके इस उत्साहपूर्ण खेल ने प्रतिभागियों में ऊर्जा भर दी और टूर्नामेंट के माहौल को और अधिक जोश से भर दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि नेतृत्वकर्ता जब खेल में हिस्सा लेते हैं, तो यह टीम भावना को मजबूत करता है और प्रेरणा का स्रोत बनता है।
सेंचुरी प्रीमियर लीग सीजन-10 अब रोमांचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रहा है और खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
