चिल्ड्रन्स एकेडमी हल्दूचौड़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
चिल्ड्रन्स एकेडमी हल्दूचौड़ में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी, शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा तथा प्रबंधक एन.बी. जोशी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात् विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इसके बाद 79वी वाहिनी नैनीताल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। परेड के दौरान कैडेट्स के कदमों की एकरूपता और अनुशासन ने उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से विद्यालय परिसर का वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  तृषा, तप और तृतीया: वह अतीन्द्रिय रहस्य जिसने औघड़ शिव की महासमाधि तोड़ दी

इसके पश्चात् कृष्ण स्वरूप मेमोरियल सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन छात्राओं मुस्कान एवं साक्षी ने किया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषण एवं कविता, अंग्रेजी भाषण एवं कविता, नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: कर्मशीलता, सुरक्षा और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता , आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

‘ओ देश मेरे’ गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं ‘देश नहीं मिटने दूँगा’ गीत पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सुंदर एवं ऊर्जावान नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति योग के द्वारा दी गई, जिसने पूरे सभागार में राष्ट्रप्रेम की भावना को और गहरा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध की मिठास के साथ घुला देशभक्ति का जज्बा; 705 आंचल समितियों में शान से फहरा तिरंगा

विद्यार्थियों की विविध एवं आकर्षक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों, गीतों और उत्साह से गूंजता रहा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad