माँ अवंतिका के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर तिवारी ने सपरिवार की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ। शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध माँ अवंतिका मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस पावन बेला पर नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं माँ अवंतिका मंदिर समिति के संरक्षक रवि शंकर तिवारी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला तिवारी के साथ माँ भगवती के चरणों में विधिवत पूजन-अर्चन कर शीश नवाया तथा संपूर्ण क्षेत्र के लोकमंगल, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो उठा। रवि शंकर तिवारी एवं श्रीमती निर्मला तिवारी ने माँ अवंतिका का विशेष षोडशोपचार पूजन कर क्षेत्रवासियों के निरोगी जीवन, आपसी सौहार्द और चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि माँ जगदंबा की आराधना केवल व्यक्तिगत संकल्पों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण समाज में सकारात्मकता, सेवाभाव और लोकमंगल के विस्तार की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से नहीं मिला ठोस आश्वासन, अब हल्द्वानी में महारैली की तैयारी! यूकेडी ने भी दिया समर्थन

मंदिर में आयोजित इस विशेष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। पूजन-आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सादगी व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे सेवानिवृत्त रेंजर स्व. मोहन चन्द्र पंत: 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगी प्रथम पुण्यतिथि

इस आध्यात्मिक अवसर पर परिवार के सदस्यों में अभय तिवारी, एकता तिवारी, रेनू तिवारी, सुमेघा तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, मंदिर समिति के सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने माता के विग्रह के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई रफ्तार: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेलवे महाप्रबंधक से की अहम वार्ता
Ad Ad Ad Ad Ad