हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।।। एलबीएस में IPR सैल द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोo सीमा श्रीवास्तव एवं उत्तराखंड विज्ञान तकनीकी परिषद के वैज्ञानिक डॉo हिमांशु गोयल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉo प्रकाश चंद्र मठपाल उपस्थित थे। डॉo मठपाल ने विस्तार से IPR पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार एक व्यक्ति या संगठन के मानसिक सृजन को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए कानूनी अधिकार हैं। इन कानून अधिकारों की जानकारिंसे व्यक्ति मानसिक सृजन को सुरक्षित रखकर आर्थिक लाभ अर्जित कर सकता है। डॉo मठपाल ने विभिन्न पेटेंटों की जानकारी दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि किसी भी देश के विकास में बौद्धिक संपदा का बहुत बड़ा योगदान है। बीo एडo विभागाध्यक्ष प्रोo एलo एमo पाण्डेय ne वर्तमान समय में नवाचारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक डॉo बिपिन चंद्र जोशी ने कृषि क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉo पूनम मियान, विभागाध्यक्ष गणित विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉo तारा भट्ट, डॉo चंद्रकांता, डॉo आईo एमo पंत, डॉo अजित सैनी, डॉo हेम चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें