महिला विरोधी सरकार सिर्फ भ्रम फैलाने में माहिर, आंगनवाड़ी बहनों के हक पर मौन” : नीरज तिवारी

ख़बर शेयर करें

 

दिनांक: 19 अप्रैल 2026/हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पिछले 19 दिनों से चल रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सेविका एवं मिनी कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की हजारों आंगनवाड़ी बहनें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। जो महिलाएं दिन-रात मेहनत कर समाज के अंतिम छोर तक पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं पहुंचाती हैं, आज वही अपने हक के लिए संघर्ष कर रही हैं यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा

नीरज तिवारी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें मानदेय में बढ़ोतरी, अनावश्यक कटौतियों पर रोक और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां पूरी तरह न्यायसंगत हैं। इसके बावजूद सरकार का लगातार मौन रहना उसकी नीयत और प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए आंगनवाड़ी बहनों से सम्मानजनक वार्ता कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होगी और सड़क से लेकर सदन तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज़ उठाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी के मंच पर अचानक क्यों गूंजा लालकुआँ का नाम? देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित इन विभूतियों को किया सम्मानित

प्रदेश प्रवक्ता ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला शक्ति और मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad