अनंत यात्रा पर निकले हल्दूचौड़ के मिलनसार व्यवसायी भुवन चन्द्र लोहनी, चित्रशिला घाट पर नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

ख़बर शेयर करें

पुत्रों रवि व संदीप लोहनी ने दी मुखाग्नि; जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व क्षेत्रवासियों ने जताया गहरा शोक

हल्दूचौड़ (लालकुआँ)। हल्दूचौड़ स्थित नारायणपुरम् निवासी एवं प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी भुवन चन्द्र लोहनी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे हल्दूचौड़, नारायणपुरम् और लालकुआँ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बेहद सरल स्वभाव, मृदुभाषी और हर किसी के सुख-दुख में सदैव खड़े रहने वाले लोहनी के असमय चले जाने से परिवार सहित पूरा क्षेत्र स्तब्ध और गमगीन है।

यह भी पढ़ें 👉  धरती के गर्भ में बसी रहस्यमयी गुफा में फिर जीवंत होगी सदियों पुरानी परंपरा, जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर पाताल भुवनेश्वर में क्या होने जा रहा है खास!

शनिवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर शोकाकुल माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके पुत्रों रवि लोहनी एवं संदीप लोहनी ने नम आँखों से अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, स्थानीय नागरिक और शुभचिंतक शामिल हुए, जहाँ हर आँख नम दिखाई दी।

उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चम्पा पांडे, समाजसेविका रमा कफल्टिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, समाजसेवी हेमवन्ती नन्दन दुर्गापाल, पूर्व ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला तथा समाजसेवी कार्तिक बमेठा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली के 11 दिन बाद अवंतिका कुंज में ऐसा क्या हुआ कि आलोकित हो उठा पूरा लालकुआँ? डीएम रयाल ने खोला वीर माधो सिंह से जुड़ा सदियों पुराना रहस्य!

इसके साथ ही कैलाश लोहनी, दीपू लोहनी, विजय लोहनी, कमल लोहनी, रुद्र लोहनी, भागवत लोहनी, महेश पन्त, शुभाष तिवारी लोहनी, पान सिंह बिष्ट, जसवन्त सिंह मेहरा, सुनील जायसवाल, केशव दत्त बचखेती, राजेन्द्र सिंह नयाल, दीप शर्मा, विनोद पन्त, तारा चन्द्र त्रिपाठी, डी. के. पाण्डे, राजेन्द्र मनोलिया, राजू बोरा, दीप बिष्ट, नितिन पालीवाल, प्रेम सिंह बेलवाल, हर सिंह, आनन्द पाण्डे, मोनू नन्दवानी सहित समस्त कॉलोनी वासियों, क्षेत्रवासियों एवं लालकुआँ नगरवासियों ने शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में भक्ति और उल्लास का महासंगम: बाबा श्री खाटू श्याम जी का भव्य जन्मोत्सव संपन्न, 800 से अधिक भक्तों ने चखा प्रसादी का स्वाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad