मुख्यमन्त्री धामी ने किया ‘पर्वत से सागर तक : भगत सिंह कोश्यारी’ पुस्तक का लोकार्पण 

ख़बर शेयर करें

 

०० जगमोहन रौतेला

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के नित्यानन्द सभागार में तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडियों का आगमन हुआ I उक्त सम्मेलन में शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 को उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमन्त्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पद्मभूषण से अलंकृत भगत सिंह कोश्यारी के भव्य अभिनंदन तथा उनके व्यक्तित्व पर आधारित डॉ० हरीश चन्द्र अंडोला द्वारा लिखी पुस्तक ‘पर्वत से सागर तक : भगत सिंह कोश्यारी’ का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने किया I पुस्तक का प्रकाशन कुनाल बुक्स, दिल्ली के प्रेम सिंह बिष्ट ने किया हैI कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और वर्तमान में प्रधानाचार्य इन्टर कालेज क्वैराली बागेश्वर के कैलाश अन्डोला की प्रेरणा और मार्गदर्शन में इस पुस्तक की भूमिका तैयार की गई।
कार्यक्रम में साथ ही रसायन विज्ञान की तीन अन्य पुस्तकों फिजिकल एंड एनालिटिकल केमिस्ट्री और केमिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, केमिकल एनालिसिस-2 का लोकार्पण भी मुख्यमन्त्री द्वारा किया गया। जिसका लेखन डॉ० हरीश चन्द्र अंडोला, डॉ० सुरेश चन्द्र अंडोला, डॉ० रीना पुरोहित व डॉ० विपिन चन्द्र जोशी द्वारा किया गया है I
सम्मेलन में भगत सिंह कोश्यारी, डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक, मन्त्री भरत चौधरी, विधायक विनोद चमोली, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, प्रसून जोशी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ० सुरेखा डंगवाल, डीन प्रो० हरीश चन्द्र पुरोहित, पर्यावरण विभाग के प्रशांत मेहता तथा सभी पुस्तक लेखक एवं प्रकाशक प्रेम सिंह बिष्ट शामिल हुए।
कार्यक्रम में लेखक डॉ० हरीश चन्द्र अंडोला ने उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ० देवेन्द्र भसीन, प्रो० एम०एस०एम० रावत, प्रो० के०डी० पुरोहित, उच्च शिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ० आनंद सिंह उनियाल, मीडिया सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह, कैलाश अंडोला तथा दून विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया I ०००

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मायानगरी की चकाचौंध छोड़ आखिर क्यों लालकुआँ के इस पावन दरबार में नतमस्तक हुए चर्चित अभिनेता? दर्शन के बाद कही ऐसी बात कि भावुक हो उठे श्रद्धालु!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad