नगर कांग्रेस कमेटी की कमान भुवन पांडे को मिलनें से कांग्रेसियों में उत्साह

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/ नगर के जनमानस में लोकप्रिय नेता भुवन पाण्डे को कांग्रेस पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है उनकों यह जिम्मेदारी दिये जानें पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने खुशी का इजहार किया है
कांग्रेस पार्टी के हाईकमान ने कार्यकर्ताओं की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए नगर के बेहद लोकप्रिय ऊर्जावान तथा र्नेतृत्व क्षमता के धनी भुवन पांडे को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है भुवन पांडे के नगर अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद कांग्रेस में खुशी का माहौल है उल्लेखनीय है कि भुवन पांडे कांग्रेस के बहुत ही समर्पित और ऊर्जावान नेता माने जाते हैं जिनके नेतृत्व में समय-समय पर जन समस्याओं के समाधान के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाई जाती रही है नगर की जल बिजली एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भुवन पांडे के द्वारा हमेशा आवाज बुलंद की जाती रही है भुवन पांडे के अंदर एक मजबूत संगठन क्षमता भी है हर उम्र हर वर्ग का व्यक्ति उनसे जुड़ा हुआ है

अपनी विशेष पहचान के लिए प्रसिद्व भुवन पाण्डेय की मूल विशेषता यह है,कि वे मानवीय दृष्टिकोण से सदा ही लोगों के सुख दुख में उनके बीच रहते है।सरल से भी सरल श्री पाण्डेय निष्काम कर्म योग के धनी है।ब विनम्रता,व शालीनता उनका प्रमुख गुण है परहित के कार्यों में निरतंर सलग्न रहने वाले युवा साथी भुवन पाण्डे का नगर क्षेत्रं की तमाम ज्वलंत जन समस्याओं के निदान में सदा ही इनका अहम् योगदान रहता है। वैर भाव से रहित कर्म व निष्काम भावना की मनमोहक के धनी भुवन पाण्डे का समूचे राज्य में जहां विशेष सम्मान है, वही लालकुआं विधानसभा की वसुधराँ में समाज सेवा में इनकी उपमा अतुलनीय है,इनकी भावना सदैव लोक कल्याण के प्रति हृदय में भरी हुई है,श्री पाण्डेय का लक्ष्य समाज की सेवा को सर्मर्पित है, सामाजिक क्षेत्र में उनकी एक अलग छवि है, यह छवि उनकी निस्वार्थ कर्मों की वजह से है। जन जन की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझने वाले श्री पाण्डे ने स्नातक की पढ़ाई के पश्चात् जनसेवा को ही अपना धर्म बनाया जनसेवा के पथ पर एक लम्बा अनुभव उनके साथ है।1999 से 2012 तक यूथ काग्रेस के नगर अध्यक्ष रहे श्री भुवन पाण्डेय ने पूर्व में व्यापार मण्डल महामंत्रीं का दायित्व भी बखूबी निभाया श्री रामलीला कमेटी में भी समय समय पर सक्रिय रहे श्री पाण्डेय ने स्थानीय कलाकारो को प्रोत्साहित करने में अहम् भूभिका अदा की दो बार विधायक प्रतिनिधि रहे श्री पाण्डेय वर्तमान में निष्काम भाव से कांग्रेस जन सेवा के कार्यों में तत्पर है। उनकी प्रतिभा व कौशल को देखते हुए उन्हें नगर अध्यक्ष की कमान सौपीं गयी है
लोककल्याणकारी गतिविधियों का हिस्सा रहनें वाले भुवन पाण्डेय के मन में बचपन से ही समाजहित के प्रति आपार श्रद्वा रही है।वर्ष 1994 में डीएसवी कैंपस नैनीताल से बीएससी व वर्ष 1997 में बीएड कर चुके श्री पाण्डेय ने सरकारी नौकरी को महत्व न देकर समाज सेवा को शिरोधार्य माना इसी शिरोधार्यता के पथ पर वे आज भी अग्रसर है। कांग्रेस सेवादल के मण्डल प्रभारी राजेन्द्र दुर्गापाल ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभ कामनाएं दी है

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad