हल्द्वानी/धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र पर साप्ताहिक दिव्यांगजन पुनर्वास शिविरों के क्रम में षष्ठम शिविर आज 12 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ।
इस दौरान 35 से अधिक दिव्यांगजन श्रवण बाधित, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात ,अस्थि बाधित, बुद्धि बाधित दिव्यांगजन पुनर्वास सेवाओं से लाभान्वित हुए।
सक्षम से प्रांत कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र मुंडेपी जी,जिला उपाध्यक्ष ऋतविक विजय जी, आकाश रावत जी (जिला प्रचार प्रमुख ) राजवीर रावत जी युवा कार्यकर्ता एवं यूपीईएस विश्वविद्यालय के स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं सुमित जी,जसिका कौर,हिमांशु जी,आस्था राजपूत,अभिनव थापा,शगुन गुरुंग आदि ने सेवाएं प्रदान की।
विषय विशेषज्ञ प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती निरुपमा रावत जी (बुद्धि बाधित दिव्यांगजन पुनर्वास विशेषज्ञ), श्री मति मेघना बडोला (ऑर्थोटिक प्रोस्थेटिक इंजीनियर),श्रुति गुप्ता जी (साइकोलॉजिस्ट), प्रांत सह सचिव श्री अनंत प्रकाश मेहरा जी (दिव्यांगजन पुनर्वास विशेषज्ञ) ने दिव्यंजनों को पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई।
सभी दिव्यांगों को मनोवैज्ञानिक द्वारा काउंसीलिंग दी गयी तथा दिव्यांगजन पुनर्वास विशेषज्ञ द्वारा विशेष शिक्षा, थेरेपी, परामर्श तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं जैसे विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा पेंशन संबंधित उचित सलाह एवं मार्गदर्शन देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सक्षम के प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत जी ने बताया वर्तमान में प्रत्येक सप्ताह रविवार को होने वाले शिविर को शीघ्र अति शीघ्र प्रति दिवस दिव्यांग सेवाओं डे केयर के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने बताया इस संबंध में संस्थान को दानदाताओं द्वारा पोषित किए जाने की अति आवश्यकता है समाज के कार्यों में दानदाताओं के सहयोग से हम यह कार्य करने में सक्षम हो पाएंगे उन्होंने आह्वान किया ज्यादा से ज्यादा दान दाता सहायता करने हेतु आगे आए। जिससे प्रकल्प पर दिव्यांगजनों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं भी उपलब्ध हो पाए। प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी डॉ दर्शन शर्मा ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
दिव्यांग सेवा केंद्र पर निरंतर सेवाएं दे रहे कमल पंत प्रांत युवा प्रमुख सक्षम एवं राजेश कुमार जिला सचिव सक्षम देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न दिव्यांगजनों को निरंतर कॉल की जा रही है। इसी क्रम में सप्तम शिविर के लिए आगामी रविवार को पुनः दिव्यांग जनों को बुलाया जाएगा।
सादर….
अनंत प्रकाश मेहरा
प्रांत सह सचिव सक्षम
प्रांत उत्तराखंड
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
