लालकुआँ: माँ अवंतिका मंदिर में सेंचुरी मिल के ईटीपी मैनेजर डॉ. भरत पाण्डेय ने सपरिवार मनाया जन्मदिन, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
लालकुआँ में स्थित प्रसिद्ध माँ अवंतिका मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को एक विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। यहाँ सेंचुरी मिल के ईटीपी विभाग के मैनेजर डॉ. भरत पाण्डेय ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और बेहद सादगी व श्रद्धा के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मन्दिर के आचार्य पंडित चन्द्र शेखर जोशी ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना का कार्य संपन्न कराया।
डॉ. भरत पाण्डेय के जन्मदिवस के इस शुभ अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए मंदिर परिसर में तमाम गणमान्य लोग एकत्रित हुए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, श्रीमती चन्द्रा खाती महामंत्री भुवन पाण्डेय और प्रेस क्लब अध्यक्ष बी. सी. भट्ट ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की।
इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी हेमेन्द्र सिंह राठौर, रवि सिंह, कमलेश यादव, रंजीत बोरा, हेमंत पाण्डे, जीवन सिंह और धन सिंह बिष्ट गोपाल दत्त जोशी सहित अनेक मित्रों और सहयोगियों ने भी डॉ. पाण्डेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण सकारात्मक ऊर्जा और बधाई संदेशों से गुंजायमान रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
