बरेली सिटी यार्ड में निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ गाड़ियां शॉर्ट-टर्मिनेट व शॉर्ट-ओरिजनेट

ख़बर शेयर करें

 

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस (लेवल क्रॉसिंग हटाकर सबवे/अंडरपास) निर्माण कार्य किए जाने के कारण विभिन्न ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन अलग-अलग तिथियों में प्रभावी रहेगा, जिसके तहत कई गाड़ियों को शॉर्ट-टर्मिनेट (पहले ही समाप्त) तथा शॉर्ट-ओरिजनेट (बीच से प्रारंभ) किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, कासगंज-बरेली सिटी, पीलीभीत-बरेली सिटी, टनकपुर-बरेली सिटी, काशीपुर-बरेली सिटी सहित कई सवारी और डेमू गाड़ियां निर्धारित अवधि में बरेली सिटी तक न जाकर इज्जतनगर या बरेली जंक्शन तक ही संचालित होंगी। वहीं कुछ गाड़ियां बरेली सिटी के बजाय इज्जतनगर या बरेली जंक्शन से ही प्रारंभ की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल गाड़ी भी निर्धारित तिथियों में आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी और इज्जतनगर तक ही संचालित की जाएगी। इसी प्रकार बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल गाड़ी भी इज्जतनगर से चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित गाड़ियों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर, संजीव शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था निर्माण कार्य पूर्ण होने तक लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad